MP IAS TRANSFER LIST- आईएएस अधिकारियों की समायोजन सूची

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की पदस्थापनाओं में परिवर्तन किया है। इसमें भोपाल के कलेक्टर का नाम बदल दिया गया है। इसे तबादला सूची से ज्यादा समायोजन सूची कहना उचित होगा।

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  • श्री एस विश्वनाथन- प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम से प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल। 
  • श्री अविनाश लवानिया- भोपाल कलेक्टर से प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम ट्रांसफर किए गए थे परंतु अब मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। 
  • श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह- भोपाल कलेक्टर बनाए गए थे परंतु अब मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। 
  • श्री आशीष सिंह- प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी अतिरिक्त प्रभार को अब भोपाल कलेक्टर बना दिया गया है। 

श्री एस विश्वनाथन द्वारा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!