Amazing facts in Hindi about tree- पेड़ों के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य - पेड़ का पर्यायवाची शब्द

Updesh Awasthee
पेड़ों को हम हर रोज देखे हैं और यह भी जानते हैं कि पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन के लिए पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर लेते हैं। यानी प्रदूषण से लड़ते हैं और मनुष्य के जीवन के लिए प्राण वायु की सुरक्षा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग पेड़ों के बारे में इसके अलावा भी कुछ जानते हैं। आइए आज पेड़ों के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य पढ़ते हैं:- 

पेड़ों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां 

दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ का नाम HYPERION है। इसकी ऊंचाई 115.7 मीटर यानी 379.7 फीट ज्यादा होती है। 
जंगल में कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जो जल का उत्पादन करते हैं। कुछ पेड़ 1 दिन में लगभग 400 लीटर जल उत्पादित कर देते हैं।
जंगली पेड़ों की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जिनकी जड़े जल का संचय करती है। यानी जंगल में स्टॉप डेम बनाने की जरूरत नहीं है। पानी को रोककर रखने के लिए पेड़ पर्याप्त है। 
पृथ्वी पर वर्तमान समय में पेड़ों की 60 हजार प्रजातियां पहचानी जा चुकी हैं। यह दुनिया इतनी बड़ी है कि अभी बहुत कुछ जानना बाकी है। 
दुनिया का सबसे पुराने पेड़ का नाम मेथुसेलह है। यह 4854 साल से अधिक पुराना है। यह पेड़ कैलिफोर्निया में स्थित है और इसकी ऊंचाई अभी भी बढ़ रही है।

पेड़ का पर्यायवाची शब्द

पेड़ का पर्यायवाची शब्द वृक्ष होता है। अंग्रेजी भाषा में पेड़ को TREE कहते हैं। कुछ लोग प्लांट भी कहते हैं परंतु PLANT का हिंदी अर्थ पौधा होता है। पेड़ और पौधे के बीच सिर्फ उम्र का अंतर होता है। बीज से अंकुर फूटता है अंकुर से पौधा बनता है और पौधा जब वयस्क हो जाता है तब उसे पेड़ कहा जाता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!