मध्य प्रदेश के 52 जिलों में 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - MP NEWS

Updesh Awasthee
NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आज मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से दावा किया गया है सभी 52 जिलों में 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताली संविदा कर्मचारियों की मांगे

👉 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत काम करने वाले संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। 
👉 दिनांक 5 जून 2018 की पॉलिसी के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90% वेतन तत्काल लागू किया जाए। 
👉 सीएचओ कैडर को एमएलएचपी कैडर के तहत नियमित किया जाए। 
👉 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स किए गए स्टाफ को फिर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए। 
👉 बिना किसी अपराध के निष्कासित किए जाए सभी कर्मचारियों को वापस लिया जाए। 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का क्या असर पड़ेगा

  • वैक्सीनेशन प्रभावित होगा। 
  • डॉट्स सेवा केंद्र पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। 
  • आरबीएसके प्रोग्राम पूरी तरह से बंद हो जाएगा। 
  • शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाएंगे। 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाएंगे। 
  • सभी पोषण पुनर्वास केंद्र बंद रहेंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!