HOLIKA DAHAN 2023- पर करें ये उपाय, जल जाएंगी परेशानियां, सुख समृद्धि घर आएगी

HOLI 2023
- होली पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होलिका की अग्नि में आप अपनी सभी मुश्किलों को जला सकते हैं। अपनी सारी नकारात्मक चीजों को समाप्त कर सकते हैं। होलिका दहन के साथ ही जीवन में खुशियां आनी शुरू हो जाती हैं। इस बार होलिका दहन 07 मार्च को होगा।

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम से होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। सबसे पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह के समय रंग वाली होली धुमधाम से खेली जाती है। ज्योतिष में होली को लेकर कई टोटके और उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति अपने सभी कष्ट दूर कर सकता है।

होली के टोटके- HOLI KE TOTKE

जब हम होलिका दहन की पूजा करने जाते हैं तो हमें कुछ सामग्री को होली की पूजा करते समय उसमें प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हर तरह की नकारात्मकता समाप्त होती है और हमें परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।
यदि कारोबार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो होलिका की पूजा (Holi 2023) करते समय होलिका को हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होती है।
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए होलिका दहन के समय उसमें एक मुट्ठी काले तिल जरूर डालें। ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।

अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो होलिका की अग्नि में एक सूखे नारियल में जौ, चावल और चीनी भर लें। अब इस नारियल को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।
जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में गाय के उपले जलाने चाहिए। ऐसा करने से हर तरह का दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
यदि आप चाहते हैं जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी ना हो तो होलिका की अग्नि में हरा छोलिया या धान अर्थात गेहूं को भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। खुद के साथ-साथ घर वालों को भी प्रसाद के रूप में इसे बांटे।

घर में सुख शांति के लिए होलिका की अग्नि में कुछ गेहूं के दाने भूनकर उसे एक दीपक में डालें। अब उस दीपक को अपने घर की उत्तर पूर्वी दिशा में शाम के समय जला दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।

दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। भोपाल समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।


2023 में होली दहन कब है?
होलिका दहन कब होगा?
होलिका दहन कितने बजे है?
होली में रंग क्यों लगाते हैं?
When is Holi Dahan in 2023?

When will Holika Dahan happen?
What time is Holika Dahan?
Why do we apply colors in Holi?

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !