चाय छानने वाली छन्नी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, चाय किस भाषा का शब्द है- GK Today

चाय हर घर में बनती है और सब जानते हैं कि इसे अंग्रेजी में TEA कहते हैं। खाने की थाली में उपयोग की जाने वाली चम्मच को TEA SPOON कहते हैं परंतु क्या आप जानते हैं चाय छानने वाली छलनी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। 

चाय छानने वाली छलनी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया हमेशा घर से शुरू होती है लेकिन भारत में हिंदीभाषी लोग जब अंग्रेजी सीखते हैं तो हमेशा यह प्रक्रिया बाहर से शुरू होती है परंतु आज अपन इस प्रक्रिया को बदलने की कोशिश करते हैं। चाय छानने वाली छलनी को Chai Chhalni भी लिखा जाता है और कुछ देशों में इसे Tea Filter कहते हैं परंतु भारत में उपयोग की जाने वाली अंग्रेजी भाषा के हिसाब से इसे Tea Strainer (टी स्ट्रेनर) कहा जाता है। 

चाय चीनी भाषा का शब्द है तो फिर इसे हिंदी में क्या कहते हैं 

हम सभी जानते हैं कि चाय की उत्पत्ति चीन से हुई है। चीन में ऐसे CHA कहकर पुकारा जाता है। CHA ऐसे ही चाय शब्द बना है और यह मूल रूप से चीनी भाषा का शब्द है। हिंदी भाषा के बारे में आप जानते ही हैं। संस्कृत के गर्भ से जन्म देने वाली इस भाषा में दुनिया भर की तमाम भाषाओं के शब्द शामिल हैं। चाय एक ऐसा चीनी शब्द है जो हिंदी में भी शामिल है। चाय को हिंदी में चाय ही कहते हैं। इसके अलावा हिंदी के विद्वान जो कुछ भी बताने की कोशिश करते हैं, सब कुछ उनकी कल्पना मात्र है।  

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !