BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह की हाई स्पीड कार से घायल युवक गंभीर, प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती

भोपाल। संभाग के राजगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से घायल हुए युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे भोपाल लाया गया है। दिग्विजय सिंह ने उसके बेहतर इलाज के लिए उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस कार से एक्सीडेंट हुआ उसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। 

हाई स्पीड में दौड़ रही थी दिग्विजय सिंह की कार, उछलकर दूर गिरा युवक 

एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें यह बताया जा रहा है कि गलती बाइक चालक की थी और दिग्विजय सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। दुर्घटना जीरापुर में शिक्षक कालोनी के समीप होना बताया जा रहा है जो कि एक रेजिडेंशियल एरिया है। बाइक सवार बब्लू पिता मांगीलाल बागरी, उम्र करीब 25 वर्ष सड़क पर यू-टर्न ले रहा था। रिहायशी इलाकों में कार की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा होना चाहिए, लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिग्विजय सिंह की कार की स्पीड इससे कहीं ज्यादा थी। कार के ड्राइवर ने बाइक को सीधे टक्कर मारी। बाइक सवार उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। उसे जीरापुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जान का खतरा बताया तो उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। दिग्विजय सिंह ने अपनी तरफ से प्राइवेट अस्पताल का इंतजाम किया है। 

जिस कार से एक्सीडेंट हुआ वह विनोद राठौर निवासी गुना के नाम रजिस्टर्ड है और अख्तर खान नाम का व्यक्ति कार को ड्राइव कर रहा था। जीरापुर पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक ड्राइवर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी। दिग्विजय सिंह दूसरे वाहन से भोपाल आ गए हैं।  ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !