BHOPAL NEWS- मंत्रालय कर्मचारी फेरबदल और उमा भारती के ड्राइवर की सेवा समाप्त

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राजधानी स्थित मंत्रालय में कर्मचारियों की पदस्थापना में आंशिक परिवर्तन किया गया है एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के ड्राइवर की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश मंत्रालय में कर्मचारियों के ट्रांसफर

दिनांक 31 मार्च 2023 को जारी आदेश में श्री संतोष पाटील सहायक ग्रेड 2 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सामान्य प्रशासन विभाग लेखा शाखा में भेज दिया गया है। इसी प्रकार श्री मयंक मालवीय सहायक ग्रेड 3 को सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक 15 से सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक 7(3) में ट्रांसफर कर दिया गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के ड्राइवर की सेवा समाप्त

एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती की निजी स्थापना में पदस्थ वाहन चालक श्री दीवान सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। श्री दीवान सिंह को विभागीय आदेश दिनांक 24 जनवरी 2020 के द्वारा नियुक्त किया गया था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !