भारत मौसम पूर्वानुमान- कई जगह लू का अलर्ट जारी, पढ़िए इस गर्मी क्या होगा- WEATHER FORECAST

नई दिल्ली
। क्लाइमेट चेंज करें या उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में परिवर्तन परंतु मुख्य समाचार यह है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र सहित देश के कई इलाकों में फरवरी के महीने में होली से पहले लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट ने आम नागरिकों को भी चिंता में डाल दिया है। इस साल गर्मी कैसी होगी और वह आम नागरिकों के जीवन को किस प्रकार से प्रभावित करेगी। 

2023 की गर्मी- क्लाइमेट चेंज या प्राकृतिक परिवर्तन का परिणाम

भारत के कई विद्वान मौसम विशेषज्ञ यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि 2023 में बढ़ते हुए तापमान के पीछे क्लाइमेट चेंज प्रमुख कारण है या फिर कोई प्राकृतिक परिवर्तन है। क्लाइमेट चेंज के लिए इंसानों को दोषी ठहराया जाता है जबकि प्राकृतिक परिवर्तन मनुष्य के हाथ में नहीं होते। पृथ्वी पर लाखों साल से प्राकृतिक परिवर्तन होते रहे हैं और उसके कारण कई प्रजातियों का जन्म और कई प्रजातियां विलुप्त होती रही हैं। जब विशेषज्ञ इसका कारण पता लगा लेंगे तो शायद पृथ्वी पर मनुष्य जाति के लिए भविष्य की योजना बनाई जा सकेगी परंतु फिलहाल सवाल यह है कि इस साल गर्मी कितनी पड़ेगी। ताकि उस हिसाब से तैयारी कर लें। 

DELHI WEATHER FORECAST

  • 23 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 25 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन का कहना है कि फरवरी के महीने में दिल्ली एनसीआर और हरियाणा अप्रैल के महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है लेकिन फिलहाल हवाएं स्थिर नहीं हुई है। वह बार-बार बदल रही है। इसलिए फिलहाल निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि तापमान बढ़ने का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा या फिर ठंडी हवाएं कुछ राहत भी दे जाएंगी। डॉ अजय द्विवेदी का कहना है कि, इस इस साल गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होगा यह बिल्कुल सुनिश्चित बात है। गर्मी का मौसम लाइफ को कितना डिस्टर्ब करेगा, इसका सटीक अनुमान लगाना अभी बाकी है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!