एक चुटकी सिंदूर के चक्कर में 16 साल की लड़की 1 साल तक रेप का शिकार हुई- Indore love story hindi

इंदौर
। कहने को तो देश में कानून का राज चलता है परंतु लोग फिल्मों से सीखते हैं और उसी के आधार पर अपनी लाइफ के डिसीजन बनाते हैं। कक्षा 10 में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की एक चुटकी सिंदूर के कारण एक लड़के को अपना पति मान बैठी। 1 साल तक फिजिकल रिलेशन बनते रहे। असलियत तो तब पता चली जब लड़के ने बेल्ट से पीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

परदेसीपुरा इंदौर के अंडर एज स्टूडेंट्स की लव स्टोरी

मामला परदेशीपुरा इलाके का है। शिकायतकर्ता लड़की की उम्र 16 वर्ष और आरोपी लड़के की उम्र 17.6 वर्ष है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ती है। पड़ोस में एक लड़का रहता है। जनवरी 2022 में लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे लड़की ने एक्सेप्ट कर लिया। दोनों की बीच चैटिंग होने लगी। चैटिंग के बाद हमेशा डेटिंग का राउंड आता है। इस कहानी में भी ऐसा ही हुआ। 8 फरवरी 2022 उनकी पहली डेट थी। 

वह जब भी बुलाता सब कुछ छोड़ छाड़ के चली जाती थी

लड़का सब कुछ प्लान करके बैठा था जबकि लड़की सपनों में खोई हुई थी। लड़के ने लड़की की मांग में एक चुटकी सिंदूर भर दिया। गले में मंगलसूत्र की जगह काला धागा बांध दिया और फिर दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। 1 साल तक लड़कियों से अपना पति मानती रही और वह जब भी बुलाता सब कुछ छोड़ छाड़ के उसके पास चली जाती थी। 

मां को सब समझ में आ गया और लड़की भी मान गई

लड़के ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था। एक दिन यह फोन लड़की की मां ने देख लिया। जब मां ने लड़की से पूछा तो लड़की ने खुशी-खुशी बताया कि उसने अपने लिए पति ढूंढ लिया है। शादी भी हो गई है। मां को सब समझ में आ गया। उन्होंने बड़े प्यार से लड़की को समझाया और लड़की मान भी गई। उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आ गया। 

उसी बिस्तर पर बेल्ट से पीटा

लड़का शादी की उम्र तक इंतजार करना नहीं चाहता था। उसने इमोशनल बातें करके लड़की को मिलने के लिए बुला लिया। संबंध बनाए और फिर उसी बिस्तर पर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। अपने मोबाइल फोन में वीडियो दिखाए और बताया कि वह कितना खतरनाक है। वीडियो वायरल कर देगा। उसके बाप को मरवा देगा। पूरा घर बर्बाद कर देगा। बोला कि जब-जब बुला लूंगा तब-तब आना पड़ेगा।

लड़की बेहद घबरा गई। जिसे वह 1 साल से अपना पति मान रही थी वही उसकी जिंदगी से खेल रहा था। गिल्ट और डर के कारण डिप्रेशन में जाने लगी। 1 दिन उसकी दादी ने उसे अपने पास बिठाकर प्यार से पूछा तब लड़की ने सारी स्टोरी सुनाई। पूरी बात फैमिली को पता चली और मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

खबर का सबक- Moral of the story

मुद्दे की बात यह है कि बढ़ती उम्र के बच्चों को फिल्म तो दिखाई जाती है परंतु उन बातों के बारे में नहीं बताया जाता जो बढ़ती उम्र में बताना जरूरी है। बढ़ती उम्र की लड़कियों को बताना जरूरी है कि एक चुटकी सिंदूर बड़ा मूल्यवान होता है परंतु तब जबकि उम्र हो गई हो और एक चुटकी सिंदूर को सामाजिक या कानूनी मान्यता भी मिली हो। बेडरूम में या किसी एकांत मंदिर परिसर में एक चुटकी सिंदूर खतरनाक भी हो सकता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !