मध्य प्रदेश की तरफ बर्फीली हवा का तूफान बढ़ रहा है, पढ़िए कब तक पहुंचेगा- MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल
। अटलांटिक महासागर से उठा बर्फीली हवा का एक तूफान काफी तेज गति से मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। यह हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र से भारत की सीमा में प्रवेश करेगा और मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम वाले इलाकों में ठंडी हवाओं का कहर महसूस किया जाएगा। 

हिमालय और उत्तर भारत में बर्फबारी एवं बारिश का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से अपडेट दिया गया है कि, अटलांटिक महासागर से बर्फीली हवा का एक तूफान उठा है जो भूमध्य सागर की ठंडी हवाओं के साथ मिलकर तीव्र हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर से गुजरने के कारण यह और अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में दिनांक 20 जनवरी 2023 को इसके प्रवेश करने की संभावना है एवं 26 जनवरी तक इसके कारण हिमालय में हिमपात यानी बर्फबारी होती रहेगी। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- कहां कहर बरसेगा बर्फीला तूफान

यही बर्फीला तूफान आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश तक आएगा। दिल्ली से लेकर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों को प्रभावित करेगा। हिमालय में बर्फबारी के कारण थोड़ा कमजोर हो जाएगा लेकिन मध्य प्रदेश में ठंड की थर्ड डिग्री के लिए काफी होगा। इस तूफान के प्रभावित इलाकों में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देगा। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की घटनाएं बढ़ जाएंगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिनांक 23 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा और 25 जनवरी तक इसका असर बना रहेगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!