कर्मचारियों को भोपाल में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, जिलों में ज्ञापन- MP NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि सरकार कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों को रौंद रही है, भोपाल में होने वाले आंदोलन की अनुमति नहीं दी गई, आंदोलित कर्मचारियों ने समस्त जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए,जिले में जबलपुर तहसीलदार आनद कुमार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया। 

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की परेशानियां

जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नतियॉ बंद है। मुख्य मंत्री चिकित्सा बीमा योजना के आदेश नहीं किए जा रहे है। पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। रमेशचंद्र शर्मा आयोग की अनुशंसा लागू नहीं की जा रही है। आवास भत्ता 18 वर्षो से नहीं बढाया गया है। जीआईएस की कटौती नहीं बढाई जा रही है। कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों कों नियमित स्थापना में नहीं किया जा रहा है। मंत्रालीन कर्मचारियों के समान सभी लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को नहीं दिये जा रहे है। 

कर्मचारियों की 23 सूत्रीय मांगों के निराकरण ना किये जाने के विरोध में 29 जनवरी को भोपाल में आन्दोलन करने की अनुमति मागी गई थी जिसे शासन ने निरस्त कर दिया है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय गुजराल, संतोष मिश्रा, नरेष शुक्ला ,अजय दुबे, प्रसांत सोधिया,अलोक अग्निहोत्री,  ब्रजेश मिश्रा, इन्द्रप्रताप यादव, विपिन पीपरे, वैधनाथ अय्यर, ने कर्मचारियों की मांगों के लिए भोपाल में किये जा रहे आन्दोलन कोअनुमति ना देकर कर्मचारियों की मांगों को दबाने की कटु निन्दा करते हुए, जल्द मांगो के निराकरण करने की मांग की है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !