MP NEWS- 19 में से 11 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस का कब्जा, नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के 19 नगरों में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। 11 नगरों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या अधिक है और 8 नगरों में कांग्रेस पार्टी के पार्षद बहुमत में है। लगभग 4 नगरों में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जोड़-तोड़ से होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के 11 नगरों में भाजपा चुनाव जीती

मध्य प्रदेश के जैतहरी, ओमकारेश्वर, बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, राजपुर, अंजड़, धार, मनावर एवं डही नगरों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में है। अंजड़ में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा के पार्षद जीते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी केवल दो वार्ड में सिमट के रह गई है। जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 

मध्य प्रदेश के 8 नगरों में कांग्रेस चुनाव जीती

मध्य प्रदेश के राधौगढ़, पलसूद, पीथमपुर, धर्मपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़ एवं सरदारपुर नगरों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी को राधौगढ़ से रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 24 वार्ड में से 16 पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 8 वार्ड में सिमट कर रह गए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!