MP karmchari news- कमिश्नर ऑफिस के सामने संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर।
संभाग के कमिश्नर ऑफिस के सामने शासकीय कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी पुरानी पेंशन, शिक्षकों के प्रमोशन, ग्राम पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण आदि मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्वालियर में मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संभाग प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया,संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर सिकरवार, जिला संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश के आह्वान पर आज संयुक्त मोर्चा के बैनर तले माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम आयुक्त महोदय ग्वालियर को शाम 4 बजे 24 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की मुख्य मांगे

मुख्य मांगो में पुरानी पेंशन पुनः लागू हो, वरिष्ठता व वेतनमान अनुसार शिक्षकों की पदनाम/पदोन्नति हो, केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिले, लिपिकों को मंत्रालय के समान वेतन मिले, पंचायत सचिवों को सातवा वेतनमान मिले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायकों को कोर्ट के आदेशानुसार नियमित कर्मचारी के समान वेतन मिले, स्वास्थ्य विभाग में सार्थक एप बंद हो इत्यादि मांगे शामिल थी।

ज्ञापन देने वालों में मोर्चा संभाग प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिकरवार, जिला संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी,राज्य शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश के महामंत्री देवेंद्र दुबे,बी एम एस के नरेंद्र सिंह कुशवाह,राज्य शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सुनील पटसरिया, हवलदार भदौरिया, जिला सचिव दिलीप श्रीवास्तव, सुनील आर्य, बलवीर राजपूत, प्रदीप शर्मा, शिवकुमार दीक्षित, गोविंद यादव, ,कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री अम्बरीष गुप्ता, राकेश मिश्रा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राजेन्द्र शर्मा, महादेव, लघुवेतन संघ के राजकुमार वर्मा, कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल निवारिया, हरीश राठौर सहित मोर्चा में सम्मिलित सभी विभाग के कर्मचारियों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !