GWALIOR MELA NEWS- मुख्यमंत्री नहीं आएंगे लेकिन उद्घाटन वही करेंगे, सिंधिया उपस्थित रहेंगे

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े ग्वालियर व्यापार मेले के उद्घाटन की तारीख एक बार फिर घोषित हो गई है। दिनांक 7 जनवरी 2023 को मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं आएंगे लेकिन मेले का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे। 

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में 7 जनवरी को श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ होगा। मेले का उदघाटन समारोह सायंकाल 6.30 बजे मेला परिसर स्थित कला मंदिर रंगमंच में आयोजित होगा। 

ग्वालियर के दोनों दिग्गज तोमर और सिंधिया मंच पर उपस्थित रहेंगे

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मेले के उदघाटन कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे।          

सूक्ष्म, लधु व मध्यम उद्यम एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित राज्य सरकार के अनय मंत्रिगण और सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर समेत अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण भी मेले के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!