एड़ी क्या है, पूरा वजन पैर के पंजे पर होता है फिर एड़ी में दर्द क्यों होता है, पढ़िए सरल हिंदी में- GK Today

क्या आपने कभी अपने पैर की एड़ी की तरफ ध्यान दिया है। सोचा है कि पैर के पंजे के नीचे और पीछे वाला भाग जो कुछ उभरा और फूला हुआ होता है, उसे इतना इंपोर्टेंस क्यों दिया जाता है। शरीर का पूरा वजन पैर के पंजे पर होता है फिर पैर की एड़ी में दर्द क्यों होता है। आइए आज अपने पैर की एड़ी के बारे में सब कुछ जानने की कोशिश करते हैं:- 

एचिलिस टेंडन क्या होते हैं और इनका शरीर में क्या महत्व है

मनुष्य के पैर की एड़ी में एचिलिस टेंडन (हिंदी में स्नायुजाल) होता है। कुछ लोग इसे अकिलिस टेंडन(कँडरा) एच्लीस टेंडन भी कहते हैं। टेंडन वह टिशूज होते हैं जो मनुष्य के शरीर की मांसपेशियों को उनकी हड्डियों से जोड़ते हैं। एचिलिस टेंडन मनुष्य के शरीर में सबसे मोटा और सबसे मजबूत टेंडन होता है। एचिलिस टेंडन ही हमारे शरीर का पूरा बोझ उठाता है। अर्थात पैर का पंजा केवल बैलेंस बनाने के काम आता है जब इंसान को अपना पैर उठाकर आगे रखना होता है या एक कदम आगे चलना होता है तब एचिलिस टेंडन उसे उठाता है और आगे बढ़ाता है। 

मनुष्य के शरीर में कितने टेंडन होते हैं, क्या काम करते हैं

एचिलिस टेंडन, एक स्प्रिंग की तरह होता है। जब मनुष्य पैदल चलता है अथवा दौड़ लगाता है तो यह एचिलिस टेंडन बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे एक स्प्रिंग और शॉक अब्जॉर्बर काम करता है। अर्थात जब आप पैर को तेजी से जमीन पर रखते हैं तब यही एचिलिस टेंडन पैर की हड्डी को टूटने से रोकता है। मनुष्य के शरीर में कुल 4000 टेंडन होते हैं। हाथों की उंगलियों में और मुंह के अंदर जबड़े में भी टेंडन होते हैं। इन्हीं के कारण हम किसी चीज को पकड़ पाते हैं और खाने को चबा पाते हैं। 

पैर की एड़ी में दर्द क्यों होता है

पैर की एड़ी पर एचिलिस टेंडन जहां हड्डी से आकर मिलते हैं वहां बुरसा (bursa) नाम की थैली होती है जिसमें fluid भरा होता है। इसी के कारण हड्डियों के जोड़ों में सूजन और दर्द नहीं होता। शरीर में मौजूद बाकी टिशूज की तुलना में एचिलिस टेंडन में खून की सप्लाई बहुत कम होती है। यही कारण है कि जब इसमें चोट आती है तो इसे ठीक होने में काफी लंबा वक्त लगता है और डॉक्टर खिलाड़ियों को खेलने से मना कर देते हैं। 

क्या कैल्शियम की कमी से एड़ी में दर्द होता है 

कैल्शियम की कमी से पैर की एड़ी में कभी दर्द नहीं होता क्योंकि पैर की एड़ी में कैल्शियम नहीं होता। वह पैर की हड्डी में होता है। पैर की एड़ी में बुरसा (bursa) नाम की थैली होती है जिसमें fluid (फ्लूड) भरा होता है। फ्लूड की कमी के कारण पैर की एड़ी में दर्द होता है। 

पैर की एड़ी में दर्द का सबसे बड़ा कारण 

पैर की एड़ी में दर्द का सबसे बड़ा कारण है फिटनेस कोच द्वारा दी गई गलत गाइडेंस। ज्यादातर लोग कहते हैं कि यदि स्वस्थ रहना है तो कम से कम 10000 कदम पैदल चलना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के किसी भी देश में यह बात प्रमाणित नहीं हुई बल्कि यह जरूर पता लगा कि यदि कोई व्यक्ति 10,000 स्टेप्स डेली वॉक करता है तो उसके पैर की एड़ी में दर्द होने की गारंटी हो जाती है। गलत तरीके से चलना, गलत तरीके से दौड़ लगाना और पैर की एड़ी को नजरअंदाज करना। दर्द का सबसे बड़ा कारण है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !