BHOPAL NEWS- रामेश्वर शर्मा की विधानसभा से शुरू होगा कांग्रेस का सबसे बड़ा अभियान

Bhopal Samachar
भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के नेता, शिवराज सरकार में मिनिस्टर इन वेटिंग एवं हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा की विधानसभा से कांग्रेस पार्टी अपने सबसे बड़े अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। 26 जनवरी को मुगलिया छाप से कमलनाथ द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा।

घर-घर जाकर कमलनाथ सरकार के काम बताएंगे

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज संपन्न हुई बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ और तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस के निर्देश पर जारी इस अभियान को जिला, ब्लाक, सेक्टर, मंडलम और बूथ लेवल पर चलाया जायेगा। इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम लोंगो और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा और मप्र में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बतायेगा। 

बैठक के प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में दो माह तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरे क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देने और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनवाने का आव्हान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। 

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!