BHOPAL NEWS- हाई प्रोफाइल लेडी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पति का प्राइवेट जेट मिस कर रही है, अकेली रह गई

उत्तर प्रदेश की शान कहे जाने वाले मुंबई महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित करोड़पति कारोबारी की पत्नी अब भोपाल में अकेली रह गई है। उसे लग्जरी लाइफ पसंद थी। पति बेहद प्यार करते थे इसलिए गिफ्ट में प्राइवेट जेट देने वाले थे लेकिन तब तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा हो गया और इसके कारण पूरी फैमिली का तमाशा हो गया। 

अपनी लाइफ का अपने हिसाब से डिजाइन करने के कारण 

कौन सही है कौन गलत, इसका फैसला तो कोर्ट में होगा लेकिन फिलहाल जो दिखाई दे रहा है वह इतना है कि लाइफ में सब कुछ पाने की चाहत में उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार काफी परेशान है। पति मुंबई में रहते हैं। उनकी कंपनी का कारोबार दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। 3 बच्चे भी हैं। सब कुछ बढ़िया चल रहा था परंतु अपनी लाइफ का अपने हिसाब से डिजाइन करने के कारण सारी गड़बड़ हो गई। 

बर्थडे वाले दिन गिफ्ट में फिजिकल रिलेशन दे दिया

एक सहेली की पार्टी में एक पुरुष ने आकर्षित किया। सामाजिक सुरक्षा की सीमा को लांघते हुए उसके साथ अपना नंबर एक्सचेंज कर लिया। उसने इंप्रेस करना शुरू किया। मेम साहब भी इंप्रेस होना शुरू हो गई। एक महीने बाद उसने डायरेक्ट प्रपोज किया। यहां पर कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हुआ। नजदीकी बढ़ने लगी और फिर उसके बर्थडे वाले दिन उसे गिफ्ट में फिजिकल रिलेशन दे दिया। 

उसके कहने पर अपने पति को बदनाम किया

फिर वह सब कुछ हुआ जिसे समाज में समझदारी तो बिल्कुल नहीं कहते। एक विवाहित महिला के फैसले केवल उसकी नहीं बल्कि उसके पति और बच्चों की लाइफ को भी प्रभावित करते हैं। कुछ समय पहले शुरू हुआ प्यार बाद में ब्लैक मेलिंग में बदल गया। जब तक होश आया तब तक उसके जाल में पूरी तरह से फंस चुकी थी। वह न केवल यूज कर रहा था बल्कि लूट रहा था। उसने टांगे तोड़ दी, तब भी उसके कहने पर अपने पति को बदनाम किया। अब कंडीशन यह है कि पुलिस 2 मामलों की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती, इलाज में कुछ समय और लगेगा। पति अपने बच्चों को मुंबई ले गए हैं। बिल्कुल अकेली पड़ गई है।

अब पति को मिस कर रही है

पति ने मुझे भी कंपनी में पार्टनर बनाया था। इतना ट्रस्ट और प्यार करते थे कि एक फरमाइश पर मेरी पसंद की चीज हाजिर हो जाती थी। गृहस्थी में सब कुछ अच्छा चल रहा था। आगे-पीछे बॉडीगार्ड और सिक्योरिटी होती थी। मुंबई की लग्जीरियस लाइफ थी।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !