BHOPAL NEWS- करणी सेना परिवार को जंबूरी मैदान से बाहर निकाला, सड़क पर धरना शुरू

भोपाल
। पुलिस ने जंबूरी मैदान में धरना दे रहे करणी सेना परिवार और जीवन सिंह शेरपुर को मैदान से बाहर निकाल दिया है। सभी लोगों ने अवधपुरी रोड पर धरना शुरू कर दिया है। 

पुलिस चाहती थी कि उपद्रव हो जाए: जीवन सिंह शेरपुर

जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि पुलिस ने हमें मैदान में घुसने से रोक दिया। पुलिस चाहती थी कि उपद्रव हो जाए लेकिन हमने पुलिस से कोई विवाद नहीं किया। हम यहीं सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं। जीवन सिंह ने बताया कि, प्रशासन ने यह मैदान में ₹150000 रोज किराए पर दिया था। मध्य प्रदेश में सरकार के सामने अपनी समस्याएं बताने के लिए सरकारी मैदान का किराया देना पड़ता है। 

सारी रात सड़क पर गुजारी, जीवन सिंह की भूख हड़ताल जारी 

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जंबूरी मैदान में सिर्फ 6 घंटे प्रदर्शन की अनुमति दी थी। इसके विरुद्ध 24 घंटे से अधिक तक करणी सेना परिवार जंबूरी मैदान में रहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया। जीवन सिंह ने ऐलान किया था कि वह अपने 5 साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं परंतु उनके सैकड़ों साथी उनके साथ बैठे रहे। जंबूरी मैदान से निकाल देने के बाद सभी लोगों ने सड़क पर रात गुजारी। जीवन सिंह की भूख हड़ताल जारी है। 

मंत्री अरविन्द भदौरिया के साथ चौथी बैठक भी विफल 

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की प्रदर्शनकारियों के साथ चौथी बैठक भी विफल हो गई। भदौरिया प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करने में विफल रहे। करणी सेना परिवार का कहना है कि उनकी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाए और वह कमेटी एक निर्धारित समय में मांग पूरी करेगी। जीवन सिंह का कहना है कि अरविंद भदौरिया लिखित में कोई आश्वासन देने के लिए तैयार नहीं है। करणी सेना परिवार आंदोलन के 5 ताजा समाचारों के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए.

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !