MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन तैयार, पढ़िए कितने रिक्त पद

Madhya Pradesh State Service Examination 2022
की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स के लिए गुड न्यूज़ है। विज्ञापन तैयार हो चुका है और Public Service Commission Indore द्वारा कभी भी जारी किया जा सकता है। समाचार लिखे जाने तक मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा 250 खाली पदों की सूचना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग तक भेज दी है। रिक्त पदों की संख्या में अधिसूचना जारी होने के बाद भी वृद्धि हो सकती है। 

MPPSC SSE-2022 नोटिफिकेशन की सभी तैयारियां पूर्ण

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। एमपीपीएससी के पास अब तक डीएसपी और नायब तहसीलदार सहित सभी पदों की जानकारी आ गई है लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने डिप्टी कलेक्टर रिक्त पदों की जानकारी अब तक नहीं भेजी है। बस उसी का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि बिना डिप्टी कलेक्टर के MPPSC SSE का आयोजन संभव ही नहीं है। 

MPPSC SSE SFE 2022 EXAM DATE

उल्लेखनीय है कि एमपीपीएससी 2019 में रिक्त पदों की संख्या 550 से ज्यादा थी। जबकि 2020 और 2021 में रिक्त पदों की संख्या 250 से ज्यादा थी। एमपीपीएससी 2022 का आयोजन चुनावी साल में हो रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार 2021 से ज्यादा रिक्त पदों की संख्या घोषित करेगी।  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। प्रारंभिक राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा जनवरी 2023 में हाेगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !