महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बन रहा है देवीलोक, सीएम ने समीक्षा की- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। विंध्याचल के पर्वत पर विराजमान विंध्यवासिनी बिजासन माता का सलकनपुर मंदिर जल्द ही भारत भर में लोकप्रिय माता मंदिर बन जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां पर उज्जैन के महाकाल लोक की तरह देवीलोक बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें चौसठ योगिनी और माता के 9 रूपों की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 

देवी लोक में 64 योगनी के साथ माता के 9 स्वरूप की प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सलकनपुर मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, विजयासन माता के दिव्य और भव्य स्वरूप के साथ ही यहां विकसित किए जाने वाले देवी लोक में 64 योगनी प्रतिमाओं के साथ माता के 9 स्वरूप की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। 

सलकनपुर में मार्च तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे

मौजूद अधिकारियों ने बताया कि, मंदिर के वर्तमान में चल रहे पार्किंग निर्माण, दुकान निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण आदि के कार्य लगभग 60 फीसदी पूर्ण हो गए हैं और मार्च तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवरात सलकनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इस में आने वाले श्रद्धालुओं को देवीलोक के बारे में पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!