MP NEWS- अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के आंदोलन की डेटशीट जारी

Bhopal Samachar
0
जबलपुर
। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की प्रदेश कार्यकारणी ने निर्णय लिया है की मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करे, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नतियों के साथ अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

मांग की गई है की सरकार प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए , लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे ,सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे,नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक (शिक्षा कमी, संविदा शिक्षक, गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जावे ,प्रदेश में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती की जावे।

विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में उपरोक्त कर्मिओ को नियमितीकरण के अधिकार दिए जावे एवं तृतीय श्रेणी / चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउट सोर्स से भर्ती पर रोक लगायी जाय, कार्यभारित कर्मचारियोंको अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जावे ,सहायक शिक्षक/ शिक्षक एवं हेड मास्टर को समय मान वेतनमान के आदेश के उपरांत वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर पदोन्नति/ पदनाम दिया जावे एवं ग्रेड पे में सुधार किया जाए एवं 300 अर्जित अवकाश दिवस का नकदीकरण के आदेश किया जाए। 23 सूत्रीय मांगो पर सरकार निर्णय नहीं ले रही है।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन की तारीखें घोषित

  • 06-01-2023 दिन शुक्रवार को माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय के नाम का ज्ञापन सभी जिला अध्यक्षों द्वारा कलेक्टर को दिया जाना है।
  • 20-01-2023 दिन शुक्रवार को सभी संभागीय मुख्यालय में धरना / रैली के पश्चात माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव के नाम का मांग पत्र दिया जाना है।
  • 29-01-2023 दिन रविवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना राजधानी भोपाल में आयोजित कर माननीय मुख्य मंत्री महोदय मा. मुख्य सचिव महोदय को संबोधित मांगो से सम्बंधित ज्ञापन दिया जायेगा।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र शिंह ने चेतावनी दी है की म.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्योयोचित मांगो के सम्बन्ध में उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी कार्यालयों में अनिश्चित कालीन तालाबंदी के लिए मजबूर होगा।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया,नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, यू एस करोसिया, देव दोनेरिया,प्रसांत सोधिया,संजय गुजराल, रविकांत  दहायत,  योगेश चौधरी, अजय दुबे,   धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम,   मुकेश चतुर्वेदी, आसुतोष तिवारी ,योगेंद्र मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, गोविंद बिल्थरे, विनय नामदेव,चंदू जाऊलकर,रवि बांगड़ ने कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल आदेश जारी करने की मांग की है।
मध्य प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन उपयोगी समाचार प्रसारित करने वाले भोपाल समाचार को कृपया यहां क्लिक करके गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें, बहुत-बहुत धन्यवाद
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!