MP karmchari news- सभी सरकारी कॉलेज प्राचार्य मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे, मंत्रालय का आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल
। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के कारण विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बार काफी हंगामा हो सकता है इसलिए उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय अपनी तरफ से मोर्चाबंदी कर रहा है। 

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र

श्री वीरेंद्र सिंह भलावी अवर सचिव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और उच्च शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह विधानसभा सत्र दिनांक 19 से 23 दिसंबर तक मुख्यालय छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। 

मंत्रालय से जारी आदेश में लिखा गया है कि, आगामी विधान सभा सत्र दिनांक 19 से 23 दिसम्बर, 2022 तक आहूत किया गया है। निर्देशित किया जाता है कि विधानसभा में विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में प्रेषित करने के लिए समस्त जानकारी के साथ निरंतर कार्य स्थल के मुख्यालय पर उपस्थित रहें एवं उक्त अवधि में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़े। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!