MP karmchari news- सीहोर में 3 शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई

Updesh Awasthee
सीहोर
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल संभाग के सीहोर जिले में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच ने माध्यमिक शिक्षक हरदयाल सिंह आजाद, भागचंद दायमा और व्यायाम शिक्षक विनोद यादव को सस्पेंड कर दिया।

माध्यमिक शिक्षक हरदयाल सिंह आजाद सस्पेंड

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बुधनी के शासकीय माध्यमिक शाला माना के माध्यमिक शिक्षक श्री हरदयाल सिंह आजाद को शिक्षा कार्य में रूचि नहीं लेने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी इछावर नियत किया गया है। इस अवधि में इन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

व्यायाम शिक्षक विनोद यादव सस्पेंड

कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय सीएम राइज स्कूल आष्टा के व्यायाम शिक्षक श्री विनोद यादव को अनुशासनहीनता तथा संस्था का वातावरण दूषित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नसरुल्लागंज नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। 

माध्यमिक शिक्षक भागचंद दायमा सस्पेंड

कलेक्टर कार्यालय से बताया गया कि दिनांक 15 दिसंबर को प्राचार्य डाइट द्वारा शासकीय हाई स्कूल बोरधी विकासखंड बुधनी का निरीक्षण किया गया था। जिसमें माध्यमिक शिक्षक श्री भागचंद दायमा अनुपस्थित पाए गए थे। शाम 4:00 बजे स्कूल बंद पाया गया था। निर्धारित समय से पहले कर्तव्य स्थल से चले जाने के कारण माध्यमिक शिक्षक भागचंद दायमा को सस्पेंड कर दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!