JABALPUR NEWS- महिला आरक्षक भी घर में सुरक्षित नहीं, बलात्कार का प्रयास

जबलपुर
। जब भी महिलाओं के प्रति अपराधों की व्याख्या होती है तो अक्सर कहा जाता है कि महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं है लेकिन यहां तो महिला आरक्षक भी अपने घर में सुरक्षित नहीं है। पुलिस में भर्ती हो जाने के बाद भी महिला की प्रताड़ना की कहानी वैसी की वैसी है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी का बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक है और जबलपुर में पदस्थ है। 

JABALPUR TODAY- देवर की हरकतों के कारण अलग मकान लिया था

अधारताल पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला आरक्षक का विवाह 2017 में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार देवर ने महिला आरक्षक से अश्लील हरकतें की, लेकिन महिला आरक्षक ने उसकी हरकतों को नजर अंदाज किया। यह बात महिला आरक्षक ने पति को बताई, तो पति उसे अलग किराए के मकान में लेकर रहने लगा। 

JABALPUR CRIME- महिला सिपाही का बलात्कार का प्रयास, ससुराल में देवर आरोपी

बुधवार को महिला आरक्षक अपना सामान लेने ससुराल पहुंची। वह अपने कमरे में गई, तो वहां उसका देवर पहुंच गया। देवर ने महिला आरक्षक से अश्लीलता की और दुराचार का प्रयास किया। जैसे-तैसे महिला आरक्षक ने खुद को देवर के चंगुल से बचाया और घर के बाहर भागी। झूमाझटकी के दौरान महिला आरक्षक की चूड़ियां टूटकर उसके हाथ में लग गईं। घटना की पूरी जानकारी महिला आरक्षक ने पति को दी। जिसके बाद वह पति के साथ अधारताल थाने पहुंची और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !