INDORE NEWS- अल्बा बिस्ट्रो रेस्टोरेंट के संचालक पर FIR, वीडियो वायरल

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अल्बा बिस्ट्रो रेस्टोरेंट के स्टाफ की गलती की सजा रेस्टोरेंट्स संचालक को भुगतनी पड़ी। यहां एक रेस्टोरेंट में वेज पुलाव खाने पहुंचे युवक को चिकन बिरयानी परोस दी गई। वेज पुलाव में हडि्डयां देखकर युवक ने हंगामा कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अल्बा बिस्ट्रो रेस्टोरेंट संचालक पर केस दर्ज कर लिया है।

शालीमार टाउनशिप में रहने वाले आकाश कुमार दुबे ने बताया कि मैं अल्बा रेस्टोरेंट में सोमवार को लंच करने आया था। यहां पर वेज और नॉन वेज दोनों किचन है। मैं प्योर वेज हूं। मैंने वेज पुलाव ऑर्डर किया था, और उस वेज पुलाव में हडि्डयां निकलीं। जब में होटल मैनेजर को ये बात बताई तो वे सॉरी बोलने लगे। वे किसी भी तरह मेरा सहयोग नहीं कर रहे थे। मैं ब्राह्मण हूं। मैंने आज तक नॉनवेज तक टच तक नहीं किया। मेरे लिए ये बड़ी बात है। वेज खाने में नॉनवेज निकलना। यहां के मैनेजमेंट मुझसे बात तक नहीं कर रहा था।

पीड़ित युवक आकाश ने इस मामले में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसने होटल का नाम लेने के साथ मैनेजमेंट की लापरवाही के बारे में भी बताया था। उन्होंने शहर के लोगों से भी होटल मैनेजर के व्यवहार को लेकर भी आश्चर्य जाहिर किया था। होटल मैनेजमेंट ने मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन मैं रेस्टोंरेंट संचालक पर कार्रवाई करना चाहता था। मैंने अल्बा बिस्ट्रो होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });