हैंड वॉच की छोटी गोल घुंडी को क्या कहते हैं, पढ़िए घड़ी की मजेदार बातें- Amazing facts in Hindi

हाथ में पहनने वाली घड़ी जिसे Wrist watch भी कहते हैं। इसमें एक छोटी गोल घुंडी होती है, जिसकी मदद से हम अपनी घड़ी के समय मिलाते हैं। कुछ आधुनिक घड़ियों में इसी उपकरण की मदद से अलार्म सेट किया जाता है। इस छोटी गोल घुंडी का अपना एक नाम भी है और बड़ा प्यारा है। इसे क्राउन कहते हैं। आइए पढ़ते हैं घड़ी से संबंधित कुछ मजेदार बातें:- 

घड़ी से जुड़ी कुछ मजेदार बातें

  • पहली घड़ी सन् 996 में पोप सिलवेस्टर द्वितीय ने बनाई थी। 
  • दुनिया का पहला घंटाघर इंग्लैंड के वेस्टमिंस्टर में सन् 1288 में शुरू हुआ था। 
  • घड़ी की मिनट वाली सुई का आविष्कार वर्ष 1577 में स्विट्ज़रलैंड के जॉस बर्गी ने अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए किया था। 
  • लगभग 2250 साल पहले प्राचीन यूनान यानी ग्रीस में पानी से चलने वाली अलार्म घड़ियाँ हुआ करती थीं। 

दुनिया की पहली हाथ घड़ी जाने माने फ़्राँसीसी गणितज्ञ और दार्शनिक ब्लेज़ पास्कल ने पहनी थी। इन्हीं ने केलकुलेटर का आविष्कार किया है। इससे पहले तक घड़ी को पॉकेट में रखा जाता था। आज भी जींस में वह छोटी पॉकेट बनाई जाती है जिसमें घड़ी रखी जाती थी। मजेदार बात यहीं के जींस पहनने वाले ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। उन्हें लगता है कि यह पॉकेट सिक्के रखने के लिए बनाई जाती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !