मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा सामाजिक न्याय तथा निःशक्तजन कल्याण विभाग हेतु सहायक संचालक संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा 2021 में पदों का पुनरीक्षण किया गया है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार के आयोजन की सूचना जारी की गई है।
मध्य प्रदेश सोशल जस्टिस पदों का पुनरीक्षण
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सामाजिक न्याय तथा निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु सहायक संचालक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया दिनांक 8 फरवरी 21 से शुरू की गई थी। विवाद की स्थिति बनने पर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए। इन्हीं के पालन में पदों का निरीक्षण किया गया है। यहां क्लिक करके विवरण देख सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ साक्षात्कार की सूचना
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ के कुल 153 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित है। इसी क्रम में एमपीपीएससी द्वारा सूचित किया गया है कि उम्मीदवारों के इंटरव्यू दिनांक 23 नवंबर 2022 से दिनांक 25 नवंबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे हैं। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर दिनांक 10 नवंबर 2022 को अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार वहीं से CALL LATTER DOWNLOAD कर सकते हैं।
.jpg)