MPPSC EXAM CALENDAR 2023-24, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा कार्यक्रम

Madhya Pradesh Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए अपना परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एमपीपीएससी का नया एग्जाम कैलेंडर ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं, जहां से DOWNLOAD कर सकते हैं। 

MPPSC द्वारा 2023 में आयोजित होने वाली परिक्षाओं की जानाकारी, यहां पढ़ें 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का की जानकारी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए दो भागों में परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी दी गई है। भाग -1 के अंतर्गत राज्य सेवा परीक्षाऐं जबकि भाग-2 के अंतर्गत अन्य भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

MPPSC MAINS EXAM 2019 DATE 

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा। 
जबकि राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019  का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2023 को किया जाएगा।

MPPSC MAINS EXAM 2021 DATE 

इसके अतिरिक्त राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 16 मार्च 2023 से दिनांक 21 मार्च 2023 के बीच किया जाएगा। 
जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

MPPSC PRE EXAM 2022 DATE 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 21 मई 2023 को किया जाएगा।

MPPSC OTHER POSTS 

इसके अतिरिक्त भाग 2 में अन्य भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएंगी जिसमें राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2022 का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। 
कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। 
सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 28 मई 2023 को किया जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में परिस्थितिवश परिवर्तन संभव है। इसके अतिरिक्त सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 07-46/2021/ आ. प्र एक  दिनांक 29 .09. 2022 में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक WP5901/2019 एवं अन्य समान  याचिकाओं के लंबित होने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में विज्ञापित पदों का परीक्षा परिणाम दो भागों (मुख्य भाग एवं प्राविधिक भाग) में घोषित किया जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कैलेंडर का अवलोकन कर सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !