मध्यप्रदेश में हिमालय की शीतलहर का प्रवेश, पढ़िए संडे तक क्या होगा- MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल
। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। हिमालय की शीत लहर ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में रात का तापमान कम होता जाएगा। रविवार को मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सामान्य तापमान 10 डिग्री से कम होगा। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार- पढ़िए कड़ाके की ठंड कहां शुरू हो गई 

भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान नौगांव में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, रायसेन में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के किसी भी इलाके में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं हुआ। जब दिन के तापमान में वृद्धि कम हो जाती है कड़ाके की ठंड शुरू होती है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- पढ़िए रविवार तक क्या स्थिति बनेगी

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह एवं मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि ठंडी हवाओं ने पूरे मध्यप्रदेश को घेर लिया है। फिलहाल ऐसी कोई मौसमी प्रणाली नहीं बन रही है जो शीतलहर को रोक सकती है। इसलिए शीतलहर का प्रभाव तेजी से दिखाई देगा। रविवार तक रात का तापमान लगभग 4 डिग्री तक नीचे चला जाएगा। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सामान्य तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!