मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाओं का प्रवेश प्रारंभ, पढ़िए कड़ाके की ठंड कब से शुरू होगी - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमालय की ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। समुद्र से आए बादल भी हिमालय की हवाओं से घबरा कर भागने लगे हैं। आसमान साफ होने लगा है और इसी के साथ ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन का कहना है कि 16 नवंबर से रात के समय कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। 

मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन का कहना है कि 16 नवंबर तक मध्यप्रदेश के आसमान से सभी प्रकार के बादल गायब हो चुके होंगे। आसमान पूरी तरीके से साफ हो जाएगा जिसके कारण तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। रात के समय कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा 22 नवंबर के पहले पहले दिखाई दे जाएगा। तापमान में गिरावट लगातार दर्ज होती रहेगी। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार

मध्य प्रदेश मौसम के ताजा समाचार यह है कि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा नौगांव रायसेन एवं उमरिया में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा। उपरोक्त के अलावा मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !