MP NEWS- कमलनाथ के बाउंसर पर सिक्सर लगाएंगे शिवराज, स्वैग से करेंगे राहुल का स्वागत

भोपाल
। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण मध्यप्रदेश में राजनीति का चक्का तेजी से घूमने लगा है। बुरहानपुर में निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने शिवराज सरकार को समर्थन दे रखा है और कमलनाथ ने उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का प्रभारी बना दिया। राजनीति के खेल में इस घटनाक्रम को कमलनाथ का बाउंसर बताया जा रहा है लेकिन भाजपा के सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह ने भी छक्का लगाने के लिए बल्ला उठा लिया है। 

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह अपने स्वैग से करेंगे राहुल गांधी का स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की है परंतु एक तैयारी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जब राहुल गांधी मध्यप्रदेश आएंगे तब शिवराज सिंह भी अपना स्वैग दिखाएंगे। कुछ ऐसा किया जाएगा, जो राजनीति के इतिहास की किताब में दर्ज हो जाएगा। 

सुरेंद्र सिंह शेरा इस बार शिकार करेंगे या शिकार हो जाएंगे! 

मध्य प्रदेश की राजनीति में गाहे-बगाहे सुरेंद्र सिंह शेरा का जिक्र हो ही जाता है। कभी कमलनाथ के साथ और कभी कमलनाथ के खिलाफ शेरा की चाल अंकित होती रहती है। पिछली बार जब कमलनाथ की आंखों में आंसू थे तब सुरेंद्र सिंह शेरा, शिवराज सिंह की डबल शुगर वाली चाय पी रहे थे। अब 2023 के चुनाव से पहले एक बार फिर कमलनाथ की काजू कतली लिए नजर आ रहे हैं। 

हर अवसर को लपकने के लालच में उन्होंने अरुण सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी और बुरहानपुर के कुछ महत्वपूर्ण जमीनी कांग्रेस नेताओं को अपने खिलाफ कर लिया है। बड़ा सवाल है कि 2023 के चुनाव में सुरेंद्र सिंह शेरा, अपने लक्ष्य का शिकार कर पाएंगे या फिर किसी शिकारी के हाथों शिकार हो जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!