मध्य प्रदेश में नई शिक्षक पात्रता परीक्षा, पढ़िए कब से आवेदन शुरू होंगे- MP TET NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश में अभी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है परंतु नई शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां लगातार जारी हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सन 2023 में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने के लिए कर्मचारी चयन मंडल को रूलबुक भेज दी है। अब MP ESB विज्ञापन जारी करेगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि कुल प्राप्त हो गई है। इसी महीने में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार सन् 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। तब से लेकर अब तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार B.Ed पास कर चुके हैं। अतः उन्हें भी अवसर दिया जाना जरूरी है। 

शिक्षक पात्रता परीक्षा कितने पदों के लिए होगी 

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से रिक्त पदों की घोषणा की जाएगी। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज आने के बाद भी किया जा सकता है। डिपार्टमेंट के सूत्रों का एक अनुमान है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के 11000 पद और माध्यमिक शिक्षक के लगभग 20000 पदों के लिए MPTET-1 और MPTET-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!