MP BOARD NEWS- कक्षा 5 एवं 8 परीक्षा हेतु भाषा एवं पंजीयन की तारीख में संशोधन

Updesh Awasthee
भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल मध्य प्रदेश से संबंधित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु भाषा चयन/ माध्यम एवं पंजीयन तिथि में संशोधन किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए सभी कलेक्टरों के नाम आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। 

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि, कक्षा 5 व 8 परीक्षा 2022-23 के संबंध में जारी निर्देशों में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है:-
1. कक्षा 5 व 8 हेतु प्रथम भाषा चयन हेतु माध्यम की बाध्यता को शिथिल किया जाता है।
2. कक्षा 5 व 8 हेतु प्रथम भाषा हिन्दी व अंग्रेजी के अतिरिक्त उर्दू अथवा मराठी भाषा के चयन की स्थिति में अतिरिक्त भाषा / तृतीय भाषा के रूप में हिन्दी सामान्य का चयन करना अनिवार्य होगा। 

3. प्राथमिक (कक्षा-5 ) में प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का चयन करने वाले छात्र अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) के रूप में सामान्य उर्दू / सामान्य पंजाबी का चयन कर सकेंगे।
4. कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु तृतीय भाषा के रूप में पूर्व में निर्दिष्ट विकल्पों के साथ पंजाबी भाषा को भी सम्मिलित किया जाता है।

5. शासकीय शालाओं हेतु 31.10.2022 को परीक्षा पोर्टल पंजीयन हेतु खोला जा चुका है, सुविधा की दृष्टि से समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाएं एवं मदरसों के विद्यार्थियों का पंजीयन पोर्टल पर दिनांक 05 नवंबर 2022 से 25 नवंबर 2022 की अवधि में किया जा सकेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!