AUTO NEWS- वर्ल्ड फेमस अमेरिकन ब्रांड की SUV CAR भारत में लॉन्च, एक्स शोरूम 77.50 लाख

वर्ल्ड फेमस अमेरिकन ब्रांड JEEP की SUV CAR ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee) भारत में लॉन्च कर दी गई है। दुनिया के कई अन्य देशों में यह SUV CAR पहले से ही सड़क पर फर्राटे से दौड़ रही है। 

भारत की सबसे बड़ी और महंगी SUV 

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 77.50 लाख रुपए है। इस कीमत पर नई ग्रैंड चेरोकी भारत की सबसे बड़ी और महंगी SUV बन गई है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को भारत में महाराष्ट्र में असेंबल की गई सीकेडी यूनिट (CKD) के रूप में बेचा जाएगा। भारतीय ऑटो मार्केट में BMW X5, Audi Q7, Mercedes-Benz GLE, Range Rover Sport, Volvo XC 90 और इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी इससे मुकाबला करेंगी।

ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee) की खास बातें

  • Jeep इंडिया की नई पेशकश ये SUV, 5वीं पीढ़ी वाली Grand Cherokee है। 
  • इसमें पहले के मुकाबले कई एडवांस फीचर्स हैं।
  • इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। 
  • इसका पावर आउटपुट 270 हार्स पावर का है। 
  • ये 400 Nm टार्क जेनरेट करता है। 
  • इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर के सहारे काम करता है। 
  • इसमें 100 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव फीचर्स हैं। 
  • इसमें 8 एयर बैग्स, ABS EVD, ADAS जैसे फीचर्स है। 
  • 360 डिग्री कैमरा, पैनारोमिक सनरूफ और ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। 
  • ग्रैंड चेरोकी में 1076 लीटर का स्पेसियस बूट स्पेस मिलता है।

  • यह एक कनेक्टेड SUV है जिसमें 32 कनेक्टेड फीचर्स मौजूद हैं। 
  • एसयूवी में स्टार्ट/स्टॉप बटन मौजूद है। 
  • इसकी डैशबोर्ड की फिनिश बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश फील कराती है। 
  • 2022 ग्रैंड चेरोकी में डामर ग्रे और पियानो ब्लैक एलीमेंट के मिश्रण के साथ एक स्पोर्टी ब्लैक आउट इंटीरियर है। 
  • इंडिया स्पेक Grand Cherokee में 5-स्पोक मशीन्ड अलॉय व्हील्स का एक सेट है। 
  • कार की ऑफरोडिंग क्षमता की बात करें तो नई जीप ग्रैंड चेरोकी 533 mm तक पानी में भी चल सकती है। 
  • इसमें 215 mm का ग्राउंडक्लीयरेंस मिलता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !