दीपावली दुकान, ऑफिस, व्यापार, कारखाना, प्रतिष्ठान, में पूजा का मुहूर्त - shop, office, business, factory shubh muhurat today

Bhopal Samachar
2000 साल बाद दीपावली पर बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशि में रहेंगे। साथ ही लक्ष्मी पूजा के समय पांच राजयोग भी रहेंगे। ये ग्रह योग सुख-समृद्धि और लाभ का संकेत दे रहे हैं। इसलिए इस बार दिवाली बहुत शुभ रहेगी।

दुकान में दीपावली लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

शाम 5:50 से 7:15 बजे तक 
रात 08:05 से 09:05 बजे तक 
रात 10:34 से 12:11 तक 

ऑफिस में दीपावली लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

शाम 06:05 से 07:32 बजे तक 
रात 07:50 से 08:40 तक 
रात 10:34 से 12:11 तक 

फैक्ट्री कारखाना में दीपावली लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

शाम 07:15 से रात 09:05 तक 
रात 11:43 से 12:40 तक 
रात 01:45 से 03:46 तक 

दीपावली पूजा की संक्षिप्त विधि 

1. कलश में पानी एवं गंगाजल मिलाकर भरें। कलश का जल कुचा अथवा फूल के माध्यम से स्वयं पर छिड़ककर पवित्र हो जाएं।
2. पूजा में शामिल लोगों को और खुद को तिलक लगाकर संकल्प लें।
3. पहले गणेश, फिर कलश उसके बाद स्थापित सभी देवी-देवता और आखिरी में लक्ष्मी पूजा करें। 

बहीखाते की पूजा कैसे करें

फूल-अक्षत लेकर सरस्वती का ध्यान कर के आह्वान करें। ऊँ सरस्वत्यै नम: बोलते हुए एक-एक कर के पूजन सामग्री देवी की मूर्ति पर चढ़ाएं। इसी मंत्र से पेन, पुस्तक और बहीखाता की पूजा करें। इसके बाद विष्णु पूजा करें।

दीपावली पर दीपक पूजन की विधि

1. एक थाली में 11, 21 या उससे ज्यादा दीपक जलाकर लक्ष्मी जी के पास रखें।
2. फूल और कुछ पत्तियां हाथ में लें। साथ में पूजन सामग्री भी लें।
3. मंत्र बोलते हुए फूल पत्तियां चढ़ाते हुए दीपमालिकाओं की पूजा करें।
4. दीपक की पूजा कर संतरा, ईख और धान चढ़ाएं।
5. धान भगवान गणेश, महालक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं को भी अर्पित करें। 
मंत्र- मंत्र - ॐ दीपावल्यै नम:
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!