मध्य प्रदेश मौसम- रायसेन भारत का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड, सर्दी का सीजन शुरू - MP WEATHER NEWS

0
भोपाल।
भारत की राजधानी दिल्ली में गुलाबी सर्दी शुरू हो गई है और रात के समय ठंडी हवाएं आधे से ज्यादा मध्यप्रदेश में अपना असर दिखा रही हैं परंतु आज शुक्रवार को रायसेन भारत का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के आसपास आसमान में ठंडे बादलों की गतिविधियां चल रही है और राजस्थान में एक बड़ा सा चक्रवात बना हुआ है जिसके कारण हवा की दिशा बदल गई है। यही कारण है कि बुधवार से शुक्रवार के बीच तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इसी चक्रवात की हवाओं ने मानसून वाले बादलों को धक्का देकर मध्य प्रदेश से बाहर निकाला है। नहीं तो इस बार मानसून वाले बादल मध्य प्रदेश में नवंबर तक मेहमानी करने के मूड में थे।

मौसम विज्ञान केंद्र से रिटायर हुए वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला का कहना है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर यानी समुद्र के किसी भी हिस्से में ऐसी कोई हलचल नहीं हो रही है जिसके कारण मध्य प्रदेश का मौसम प्रभावित हो। श्री शुक्ला ने कहा कि रविवार तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होती रहेगी। लोगों को बदलते मौसम के हिसाब से सावधान रहना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!