MP NEWS- अस्पतालों में ओपीडी का नया टाइम टेबल गलत है: कर्मचारी संघ

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विगत दिवस आदेश जारी कर ओपीडी का समय परिवर्तित कर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं सांयकाल 5 बजे से 6 बजे तक निर्धारित करने का आदेश जारी किया है। समय परिवर्तन होने से कर्मचारियों एवं मरीजों असुविधा हो रही है। 

दूर दराज से बिलंब से आने पर मरीजों को 2 बजे के बाद उपचार नहीं मिल पाता और वो भूखे प्यासे एवं रोग से पीडा होने से और अधिक परेशान होते रहते हैं। मरीजों को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक लंबा इंतजार करना पड़ता है और वे आवागमन की सुविधा न होने के कारण बिना इलाज कराये ही वापिस हो जाते हैं। गंभीर मरीज दोपहर 2 बजे के बाद इलाज न मिल पाने से वे निजी चिकित्सालयों की शरण में इलाज कराने हेतु मजबूर होते है और उनका आर्थिक और शारीरिक शोषण होता है। 

कर्मचारी भी सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक और बीच में 3 घंटे का समय व्यर्थ चिकित्सालय में रहना पड़ता है। कर्मचारियों के लिए चिकित्सालय में आवास व्यवस्था न होने के कारण को दो बार घर से आना जाना पड़ता है। जिसमें धन और जन दोनों को जोखिम होता है। समय परिवर्तित होने से वह भी कम हो गया है। मरीजों को जो पूर्व में इलाज हेतु ज्यादा से ज्यादा समय मिलता था पैथालाजी, एक्स रे, सोनोग्राफी इत्यादि कराने में मरीजों को 3 से 4 घंटे मिलते हैं, जिससे उन्हें उसी दिन रिर्पोट प्राप्त हो जाती थी और इलाज भी मिल जाता था, परंतु समय परिवर्तित होने से इलाज के लिए भटकना पड़ता है और वही इलाज की रिपोर्ट इत्यादि प्राप्त करने में डाक्टर को चेक कराने में दूसरे और तीसरे दिन तक चिकित्सालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 

संघ के योगेन्द्र दुबे अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय , मुकेश सिंह , मिर्जा मंसूर बेग , दुर्गेश पाण्डेय , आशुतोष तिवारी , डॉ संदीप नेमा , मनीष चौबे , सुनील राय , महेश कोरी , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , मनोज सेन , आनंद रैकवार , गनेश उपाध्याय , प्रणव साहू , अभिषेक मिश्रा , देवदत्त शुक्ला , सोनल दुबे , धीरेन्द्र सोनी , मो . तारिक , संतोष तिवारी , विनय नामदेव , पवन ताम्रकार , प्रियांशु शुक्ला , आशीष दुबे , अजीत दुबे , धर्मेन्द्र मेहरा , विघाघर मिथलेश , सरिता यादव , प्रियंका कुशवाहा , देवेन्द्र यादव , जितेन्द्र द्विवेदी आदि ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को ईमेल कर मांग की है कि ओपीडी का समय पूर्व की भांति प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक किया जाये।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !