मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा, दिवाली से पहले एरियर मिलेगा- MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का मन बना लिया है। खबर आई है कि इस बार 4% का डीए इंक्रीमेंट दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं दीपावली से पहले एरियर देने की प्लानिंग पर भी काम चल रहा है। 

वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि  बढ़े हुए DA का भुगतान अक्टूबर पेड इन नवंबर की सैलरी में किया जाएगा। परंतु राज्य सरकार इसे दीपावली से पहले यानी 24 अक्टूबर से पहले देने पर विचार कर रही है। जिससे कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का भुगतान का लाभ त्यौहार पर मिल जाए। अंतिम निर्णय 11 अक्टूबर के बाद लिया जाना है। 

4 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा। इसके साथ ही 3 महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके GPF (जनरल प्रोविडेंट फंड) अकाउंट में डाली जा सकती है। 

एरियर की राशि कर्मचारियों को कैश दे दी जाए या उनके GPF अकाउंट में डाल दी जाए, इस बारे में विचार किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !