GWALIOR NEWS- होटल में नर्सिंग की छात्राएं, पुलिस का छापा, प्रतिबंधित देह व्यापार

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र में प्यार की बात बलात्कार और प्रतिबंधित देह व्यापार के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। सीएसपी विजय भदोरिया के नेतृत्व में एक होटल में छापामार कार्रवाई के बाद 6 लड़कियों को पकड़ा गया है। लड़कियों ने खुद को प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट्स बताया है। 

जिस होटल में CSP विजय भदोरिया ने छापामार कार्रवाई की, वह होटल पड़ाव पुलिस थाने के बिल्कुल नजदीक है। सूत्रों का कहना है कि पड़ाव थाने के कुछ पुराने कर्मचारियों के संरक्षण में इस तरह की गतिविधियों का संचालन होता है। पड़ाव थाना क्षेत्र में कई होटल और मैरिज गार्डन ऐसे हैं जहां पर लोगों को बिना रजिस्टर्ड एंट्री के कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। आरोप लगते रहे हैं कि यह सब कुछ पड़ाव थाने के कुछ पुराने कर्मचारियों की जानकारी और मंजूरी के साथ होता है। 

इस बार की छापामार कार्रवाई में 6 लड़कियों को पकड़ा गया है। होटल में ठहरे हुए एक पिता पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों लड़कियों की सेवाएं लेने के लिए होटल में आए थे। पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। होटल के मालिक को नामजद नहीं किया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!