GWALIOR NEWS- नगर निगम के बाबू की गोली मारकर हत्या, जिगरी दोस्त है आरोपी

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर नगर निगम के बाबू की 8 हजार रुपयों के लिए जिगरी दोस्त का मर्डर कर दिया। आरोपी ने खाना खाते समय युवक को बात करने के बहाने से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे गोली मार दी। मृतक क्लर्क था।

विकास यादव (25) रविवार रात करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी अलका के साथ खाना खा रहा था। विकास का मोबाइल बार-बार बज रहा था, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। पत्नी के कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। कॉल विकास के दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का था। फोन पर ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मंतोष ने उसे बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मंतोष ने कहा- जरूरी बात करनी है। उसके बार-बार कहने पर वह घर के बाहर निकला। पति के पीछे पत्नी भी बाहर आ गई। विकास के पास आते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मंतोष ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक विकास और मंतोष जिगरी दोस्त थे। अधिकांश समय साथ रहते थे। कुछ महीने पहले विकास ने मंतोष से साढ़े आठ हजार रुपए उधार लिए। कई बार मांगने के बाद भी वह मंतोष को पैसे नहीं लौटा रहा था। रुपयों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

रविवार को मंतोष ने सुबह से रात तक विकास को करीब 30 से 40 कॉल लगाए थे, लेकिन विकास ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसी बात से मंतोष को गुस्सा आ गया। रात में पत्नी के कहने पर जब विकास ने कॉल उठाया, तो दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी उसके घर पहुंची, लेकिन आरोपी घर से फरार मिला है। फिलहाल दो टीमें मुरैना व ग्वालियर में उसकी तलाश में जुटी हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!