DELHI में घास और स्टोन पाउडर से बनता है नकली जीरा, कई राज्यों में सप्लाई, पुलिस ने पकड़ा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
पुलिस ने नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापामार कार्रवाई के बाद यहां से बड़े पैमाने पर जीरा बनाने का कच्चा सामान और तैयार किया हुआ नकली जीरा मिला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह लोग घास, गुड़ का सिरका और स्टोन पाउडर से नकली जीरा बनाते थे। 

दिल्ली पुलिस ने कंझावला के मंडनपुर रोड पर घास, गुड़ और पत्थर के पाउडर से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ट्रक में से 348 बोरी जीरा, गोदाम में 55 बोरी जीरा, कुल मिलाकर 400 बोरी से ज्यादा नकली जीरा जप्त किया गया है। इसके अलावा नकली जीरा बनाने के लिए कच्चा सामान, 35 घास की बोरी, गुड़ के सिरके की 25 बोरी, 25 बोरी स्टोन पाउडर भी बरामद किया गया है।

दिल्ली का नकली जीरा पूरे देश में सप्लाई होता था

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में बनाया जा रहा नकली जीरा पूरे देश में सप्लाई किया जाता था। 348 बोरी नकली जीरा ट्रक में लादकर सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। दीपावली त्यौहार के सीजन पर इसकी सप्लाई होनी थी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!