केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फार्म भरने का लास्ट चांस- CTET December 2022

CBSE- (Central Board Of Secondary Education) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET- Central Teacher Eligibility Test December-2022 ) सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। फार्म भरने की लास्ट डेट 24 नवंबर 2022 है, यानी उम्मीदवारों के पास अब केवल लास्ट चांस है।  

CTET December 2022 Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 31 अक्टूबर 2022
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 24 नवंबर 2022 (23:59 बजे तक)
  • शुल्क का भुगतान करने की तारीख -25 नवंबर 2022 (5:30 बजे से पहले)

Central Teachers Eligibility Test 16th edition

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वें संस्करण का आयोजन दिसंबर-2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। यह परीक्षा सीबीटी मोड (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मैं आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 2 प्रश्न पत्रों का आयोजन किया जाता है। जो कि क्रमशः प्राइमरी और सेकेंडरी लेवल के होते हैं। पेपर 1st प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए एवं पेपर 2nd टीजीटी (TGT) टीचर के लिए होता है।

CTET December 2022- fees structure

पेपर 1st या पेपर 2nd के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 फीस निर्धारित है जबकि पेपर 1 और पेपर 2 दोनों देने पर फीस 1200 रुपए  होगी। जबकि SC/ST /विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 या 2 के लिए ₹500 फीस निर्धारित है जबकि दोनों पेपर 1 और 2 देने पर ₹600 फीस निर्धारित है।

CTET December 2022- examination centre allotment policy

विशेष नोट:- उम्मीदवार कृपया ध्यान रखें कि परीक्षा शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार उनको परीक्षा के शहर का विकल्प ऑनलाइन आवेदन भरते समय "पहले आओ पहले पाओ "के आधार पर उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूर्ण करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर देंगे उनको "पहले आओ पहले पाओ "के आधार पर उस विशेष परीक्षा शहर में उपलब्धता के अनुसार परीक्षा के शहर का आवंटन किया जाएगा। 

Eligibility Test for Central Government teachers recruitment

किसी विषय विशेष शहर में कुल क्षमता भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। आवेदन पत्र भरते समय या परीक्षा शुल्क का भुगतान करते समय या परीक्षा शुल्क पोर्टल पर अपडेट होने के दौरान यदि किसी विशेष शहर की कुल क्षमता पूर्ण हो जाती है, तो उम्मीदवार को या तो किसी अन्य शहर का चयन करने या भुगतान को रद्द करने का विकल्प दिया जाएगा।

CTET December 2022 notification direct link for download

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Microsoft Word - PUBLIC NOTICE FOR CTET DEC 22 पढ़ सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !