BHOPAL NEWS- विधवा का बॉयफ्रेंड ही उसका हत्यारा निकला, 25 साल चला अवैध रिश्ता

भोपाल
। शाहजहांनाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में मिले एक महिला के शव के मामले में पुलिस ने पूरी कहानी का खुलासा कर दिया है। दावा किया है कि महिला की पति की सन 1995 में मृत्यु हो गई थी और तभी से उसका अफेयर एक अन्य व्यक्ति के साथ चल रहा था। घटना वाले दिन महिला ने शादी की जिद पकड़ ली थी। इस कारण उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला का राजेंद्र नाम के एक युवक के साथ रिलेशन बन गया था। विधवा महिला लोगों के घरों में काम करने जाया करती थी। कई बार राजेंद्र के घर भी काम करने आती थी। राजेंद्र की पत्नी एक कामकाजी महिला है। जब वह ऑफिस चली जाती थी तब विधवा महिला काम के बहाने आ जाती थी। जरूरत पड़ने पर महिला, राजेंद्र से पैसे भी लिया करती थी। 

25 साल तक दोनों का यह रिश्ता सारी दुनिया से छुपा रहा। किसी को कुछ नहीं पता चला। शायद जीवन के उत्तरार्ध में महिला स्थायित्व चाहती थी। इसलिए उसने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस गिरफ्त में राजेंद्र ने बताया कि 11 अक्टूबर को गीता उसके घर आ गई थी। काफी हंगामा करने लगी और धमकी दे रही थी कि यदि शादी नहीं की तो जिंदगी बर्बाद कर देगी। इसलिए गुस्सा आ गया और गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

राजेंद्र ने बताया कि रात में अंधेरा होने के बाद गीता की डेड बॉडी को एक बोरे में भरकर सेप्टिक टैंक में डाला आया था। पता नहीं कैसे लोगों को दिखाई दे गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !