दुल्हन अपने दहेज में नाबालिग बॉयफ्रेंड ले आई, 2 रातें साथ बिताईं, तीसरे दिन पकड़ा गया- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक दुल्हन अपने साथ दहेज में नाबालिग बॉयफ्रेंड ले आई। पूरे 48 घंटे तक दोनों साथ में रहे लेकिन तीसरे दिन पकड़े गए। लड़के वालों ने ना केवल लड़के को बल्कि उसे बचाने आए उसके पिता, जीजा और कई अन्य लोगों को बंधक बना लिया। 

कहानी कुछ इस प्रकार है कि 45 साल के एक शादीशुदा व्यक्ति ने 28 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। इस लड़की का अफेयर 17 साल के एक लड़के के साथ चल रहा है। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई तो उसके साथ 17 साल का लड़का भी आ गया। दुल्हन ने लड़के को अपना भाई (बुआ का लड़का) बताया। 48 घंटे तक दोनों साथ रहे, लेकिन कहते हैं ना बॉडी लैंग्वेज बिना शब्दों के बहुत कुछ बता देती है। 

ससुराल वालों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रेडिशनल ट्रायल रन शुरू किया। ग्वालियर चंबल संभाग में किसी भी व्यक्ति की पहचान पता करने के लिए उसके गांव और नाते रिश्तेदारी के बारे में चर्चा की जाती है। ससुराल वालों ने दुल्हन के कथित बुआ जी के लड़के से फूफा जी का नाम, गांव, फूफा जी की नाते रिश्तेदारी आदि के बारे में पूछताछ शुरू की। थोड़ी देर में खुलासा हो गया। 

कोई और शहर होता तो पुलिस बुलाई जाती परंतु भिंड में लड़के को बंधक बना लिया गया। लड़के के पिता को सूचना दी गई और जुर्माने के रूप में ₹200000 की मांग की गई। लड़के के पिता, उसके जीजा और अन्य लोग लड़के को मुक्त कराने के लिए गए। विवाद हुआ तो ससुराल वालों ने सबको बंधक बना लिया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर सबको मुक्त कराया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!