दिल्ली की 14 वर्षीय लड़की का ग्वालियर में रेप, गुमसुम बैठी थी, मेडिकल से कंफर्म हुआ- MP NEWS

0
ग्वालियर
। उपनगर ग्वालियर में एक 14 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। बालिका के साथ उपनगर ग्वालियर में स्थित धर्मशाला में गलत काम किया गया। इस मामले में ग्वालियर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की गई है।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ ग्वालियर आई थी। यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। बालिका के रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाला रोहित खान उसके घर आया। बालिका से बात की और उसे बहाने से घर के पास बनी धर्मशाला ले गया। यहां उसके साथ अश्लील हरकत शुरु कर दी। बालिका ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बालिका के साथ ज्यादती कर डाली। 

उसे धमकाकर यह कहा की अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से मार देगा। किशोरी घर पहुंची, वह यहीं गुमसुम बैठ गई। इसकी मां ने जब बात की तब उसने रोते रोते पूरी घटना बताई। इसके बाद किशोरी को उसकी मां अपने साथ लेकर ग्वालियर थाने पहुंची। यहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया, फिर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में एफ आई आर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!