Rashifal Today- इन 8 राशियों के लोग हार मत मानना, सफलता मिलने वाली है

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। वह यदि किसी प्रोजेक्ट के लिए, किसी स्टार्टअप के लिए या किसी भी प्रकार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें अपने प्रयास तेज कर देना चाहिए, क्योंकि उनका अच्छा समय आने वाला है। सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक है। 

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार अंतरिक्ष के युवराज बुध ग्रह दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को कन्या राशि में मार्गी हो गए हैं। यह उनकी उच्च राशि है। इसके बाद दिनांक 26 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। राशि परिवर्तन के साथ ही बुध ग्रह उपरोक्त 8 राशि के लोगों को सीधे प्रभावित करेंगे। उनके जीवन में रुकी हुई सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को कोई बड़ा व्यक्ति मदद कर सकता है। वृषभ राशि वालों को धार्मिक आयोजन में अपने योगदान से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मिथुन राशि वाले लोगों को कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। कर्क राशि वालों का अटका हुआ सारी काम पूरा हो जाएगा। सरकारी नौकरी भी लग सकती है। 

सिंह राशि वालों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है या फिर कोई महंगी वस्तु की खरीदारी संभव होगी। कन्या राशि वालों की तो वाणी में सरस्वती का वास होगा। जैसा बोलेंगे वैसा मिलता जाएगा। धनु राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। मीन राशि वालों का भाग्य बदल सकता है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति मदद कर सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!