कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह ने दावा प्रस्तुत किया- MP NEWS

Updesh Awasthee
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना दावा ठोक दिया है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पद पर रहते हुए पार्ट टाइम कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए तैयार थे। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की अपील की थी, परंतु राहुल गांधी ने स्पष्ट इंकार कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी में महात्मा गांधी की भूमिका में रहेंगे जिनके पास कोई पद नहीं था परंतु पूरी पार्टी पर जिनका नियंत्रण था। 

दिग्विजय सिंह अचानक भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए। वह सोनिया गांधी से मिलेंगे। उन्होंने बयान दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते परंतु हाईकमान आदेश करेगा तो उसका पालन करेंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अशोक गहलोत द्वारा दावा प्रस्तुत किए जाने के बाद कहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बैठे हुए व्यक्ति को मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!