MP NEWS- मध्यप्रदेश में महिला भाजपा विधायक का एक्सीडेंट, एयरबैग से जान बची

0
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सबसे बड़ी विधानसभा गंजबासौदा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता श्रीमती लीना जैन का उस समय एक्सीडेंट हो गया जब वह अपने परिवार सहित निजी यात्रा पर थी। एयरबैग के कारण उनकी जान बच गई परंतु एयर बैग नहीं होने के कारण उनकी सासू मां का निधन हो गया।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रीमती लीना जैन अपनी सास प्रेमा बाई (85) व परिवार के अन्य लोगों के साथ ग्यारसपुर के मंदिर जा रही थीं। ग्यारसपुर और बागरोद के बीच सड़क पर गाय का शव पड़ा था। इससे बचकर निकलने की कोशिश में ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई। 

कार में सवार विधायक श्रीमती लीना जैन, उनकी सास प्रेमा बाई, बहू मान्या जैन, दो बच्चियों सहित ड्राइवर बंटी यादव घायल हो गए। विधायक कार में आगे बैठी थीं। एक्सीडेंट होते ही कार का एयर बैग खुल गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है और जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। जबकि उनकी सास के सिर में गंभीर चोट लगी थी। गुरुवार देर रात उनका निधन हो गया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!