MP NEWS- मुख्यमंत्री ने अधिकारी को भरे मंच से सस्पेंड किया, डिंडोरी में जन सेवा शिविर

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डिंडोरी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का संचालन किया एवं शिकायत प्राप्त होने पर डीएसयू टीकाराम अहिरवार को तत्काल सस्पेंड कर दिया। 

सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि इस योजना के तहत लोगों की समस्याएं ग्राम पंचायत स्तर पर सुनी जाएं और वहीं पर तत्काल उनका समाधान किया जाए। डिंडोरी जिले के ग्राम जोगी टिकरिया में शिविर का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उज्जवला योजना के तहत कार्ड नहीं बनाए गए हैं। 

उन्होंने डीएसओ टीकाराम अहिरवार से पूछा कि सरकार ने उज्जवला योजना के तहत 70000 कार्ड स्वीकृत किए थे। अब तक लोगों को वितरित क्यों नहीं किए गए। श्री अहिरवार ने बताया कि गैस एजेंसी वाला लगातार शिविर लगा रहा है और कार्ड बनाए जा रही है। मुख्यमंत्री का सवाल था कि यदि जनवरी में स्वीकृत किए गए कार्ड सितंबर तक नहीं वितरित नहीं हुए हैं तो प्रशासन क्या कर रहा है। 

इसी के साथ उन्होंने भरे मंच से डीएसओ टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड करने का आदेश सुना दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!