INDORE में फौजी ने मैकेनिक की गोली मारी, TV रिपेयर नहीं कर रहा था, मौत

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रिटायर्ड फौजी ने TV मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने दुकान पर बैठे मैकेनिक पर चार गोलियां चलाईं। इसके बाद खुद एक्टिवा से एडीशनल SP ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया। 

घटना महू के गोगुल गंज इलाके की है। यहां मैकेनिक नीलू अग्रवाल की शॉप थी। नीलू शॉप पर बैठा हुआ था, तभी रिटायर्ड फौजी जेबी सिंह परिहार उसके पास पहुंचा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से उस पर चार फायर किए। बताया जा रहा है कि दो गोलियां नीलू को लगीं। उसे शहर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन मौत हो चुकी थी। 

आरोपी ने सेना से रिटायरमेंट के बाद 2 साल तक पुलिस डिपार्टमेंट में भी जवान के तौर पर नौकरी की। बाद में उसने रिटायरमेंट ले लिया। मैकेनिक 2 महीने से रिटायर्ड फौजी की TV रखे हुए था। बार-बार कहने के बाद भी सुधारकर नहीं दे रहा था। इससे आरोपी नाराज था। जब उससे पूछा गया कि उसने हत्या क्यों की, तो बोला- स्ट्रेस में था

एडिशनल SP शशिकांत कनकने ने बताया कि आरोपी मूलत: इंदौर का रहने वाला है। दो महीने से दुकानदार के यहां चक्कर लगा रहा था। घटना से पहले दोनों में फोन पर बहस भी हुई थी। हत्या के बाद वह सीधा ऑफिस आया और पुलिसकर्मियों से बोला- मैं दुकानदार को गोली मारकर आया हूं। सरेंडर कर रहा हूं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!